कमजोर बच्चों के लिए ग्रॉफोलॉजी बेहतर विकल्प : अखिलेश आनंद

Updated at : 18 Mar 2026 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
कमजोर बच्चों के लिए ग्रॉफोलॉजी बेहतर विकल्प : अखिलेश आनंद

कमजोर बच्चों के लिए ग्रॉफोलॉजी बेहतर विकल्प है. इस लेखन कला विज्ञान (ग्राफोलॉजी) के सहयोग से छात्र-छात्राएं अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन

झाझा. कमजोर बच्चों के लिए ग्रॉफोलॉजी बेहतर विकल्प है. इस लेखन कला विज्ञान (ग्राफोलॉजी) के सहयोग से छात्र-छात्राएं अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं. उक्त बातें दिल्ली के लेखन कला विज्ञान अनुदेशक यानी ग्राफोलॉजिस्ट अखिलेश आनंद ने बुधवार को शहर स्थित सागर कंप्यूटर सेंटर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोटिवेशन करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि ग्राफोलॉजी लेखन कला का सूक्ष्म अन्वेषण करता है. यह मनुष्य के अंदर छिपी प्रतिभा शक्ति में वृद्धि कर उसके मनवांछित लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करता है. जीवन के प्रत्येक पहलुओं पर लेखन कला विज्ञान अपना सार्थक, उपयुक्त एवं प्रगतिशील सलाह देकर उसे उसके लक्ष्य प्राप्ति का रास्ता प्रशस्त करता है. उन्होंने उपस्थित छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सबसे पहले अपने आप को पहचानो. आपके अंदर छिपी हुई ऊर्जा को पहचानो और उस ऊर्जा के अनुसार कम करो. सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी. उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय के द्वारा नये पाठ्यक्रम पर आधारित सेमेस्टर 5 के इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोग एकेडेमिक व जीवन की पढ़ाई से घबराएं नहीं. यदि पढ़ने में मन नहीं लगता है. मन भटकता है .उसके लिए रास्ते बने हुए हैं. उन्होंने ग्राफ़ोलॉजी पर ध्यान केंद्रित कर जीवन में आगे बढ़ने का बेहतर विकल्प बताया है. सामान्य विद्यार्थियों के लिए उन्होंने अपना संपर्क नंबर भी शेयर किया. इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पढ़ाई के बारे में कई प्रकार के प्रश्न किया. जिसका माकूल जवाब लेखन कला वैज्ञानिक ने दिया. उन्होंने कहा कि 13 वर्ष के ऊपर छात्र-छात्राएं हमसे संपर्क कर सकते हैं और उस विज्ञान के तहत अपने अंदर छुपे कला को निखार सकते हैं. मौके पर सागर कंप्यूटर निदेशक संजय कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन