पंसस की सामान्य बैठक में जीरामजी योजना पारित

Updated at : 18 Mar 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस की सामान्य बैठक में जीरामजी योजना पारित

प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रूबेन कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन

बरहट. प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रूबेन कुमार सिंह ने किया. बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि ने प्रखंड स्तर पर चलने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.जनप्रतिनिधियों के साथ साझा किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास जीर्णोद्धार योजना, लोहिया स्वच्छता योजना इत्यादि की जानकारी दी गई. सीडीपीओ ने आंगनबाडी केंद्र से संबंधित योजना की जानकारी दी. बरहट मुखिया जितनी देवी द्वारा योजना में होने वाली परेशानी की जानकारी के बारे में बताया गया. वहीं जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजना बंद होने तथा नए योजना जीरामजी की विस्तृत जानकारी लिया. जानकारी देते हुए प्रखंड़ प्रमुख ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से नए सत्र के लिए योजना पारित की गई जिसमें मुख्य रूप से जीरामजी 15 वीं तथा षष्ठम द्वारा कार्यान्वयन को लेकर था. जनप्रतिनिधियों ने पीएचईडी के कनीय अभियंता से मुख्य रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र में जल्द से जल्द अधूरे नल जल योजना को पूरा करने तथा खराब पड़े चापाकल की मरम्मति कराने को कहा. उन्होंने अन्य विभाग से आये अधिकारियों से भी पूरी जानकारी लेकर समस्या निष्पादन करने को कहा. मौके पर उप प्रमुख विजय कुमार ठाकुर सहित सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन