नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

चरकापत्थर थाना क्षेत्र का मामला
सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. घटना 11 अक्तूबर की है. पीड़ित लड़की ने परिवार के साथ गुरुवार को महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है. लड़की के पिता ने महिला थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने लड़की का बयान लेने के उपरांत उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है. आरोपित युवकों में दो लड़की के गांव का ही है, जबकि एक युवक अन्य थाना क्षेत्र का है, जो उक्त गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था. लड़की के पिता ने बताया कि 11 अक्तूबर की दोपहर मेरी लड़की शौच के लिए बहियार गयी थी, तभी गांव दो युवक उसे खींचकर झाड़ी में ले गये और गांव के दामाद के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद एक घंटे तक बेसुध रहने के बाद जब लड़की होश में आयी, तब वह किसी तरह घर आयी और घटना की जानकारी हमलोगों को दी.
थाने जाने पर गांव से निकाल देने व वीडियो वायरल करने की दी धमकी
लड़की के पिता ने बताया कि घटना के बाद गांव के लोग आरोपित का बचाव करते हुए धमकी देने लगे कि थाना जाओगे तो गांव से निकाल देंगे. उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि घटना का वीडियो भी बनाया गया है अगर हमारी बातों को नहीं मानते हो, तो इसे वायरल कर दिया जायेगा. भय के कारण तुरंत थाना में शिकायत नहीं कर पाये थे. महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




