चकाई पुलिस ने कोयला लदे चार ट्रकों को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

Published at :03 Mar 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
चकाई पुलिस ने कोयला लदे चार ट्रकों को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने वायरलेस मोड़ के समीप से बीते रविवार रात्रि को अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को जब्त किया है.

विज्ञापन

चकाई. पुलिस ने वायरलेस मोड़ के समीप से बीते रविवार रात्रि को अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को जब्त किया है. वही पुलिस ने चारों वाहनों के चालक को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि झारखंड से कोयला लाद कर इसकी तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया. इस दौरान रविवार रात्रि को वायरलेस मोड़ के पास ट्रकों को रोका गया. चालक ने कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद चालक सोनो थाना क्षेत्र के बरहाबांक निवासी सत्यनारायण यादव, उत्तरप्रदेश के शशि कुमार, शेखपुरा निवासी अखिलेश कुमार व नवादा के कमलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने चारों चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी हैं. अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन