प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

विधायक ने कहा- गांव-कस्बों को शहर से जोड़कर उन्हें समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ सरकार कार्य कर रही
गिद्धौर. एनडीए सरकार में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सड़क शिक्षा, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला शशक्तिकरण, जीविकोपार्जन महिला उत्थान, आधारभूत संरचना से जुड़े निर्माण कार्य सहित अन्य कई तरह के जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर देश में बिहार के विकास की एक नई कहानी गढ़ने की ओर अग्रसर है. इसी का प्रतिफल है कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में आज गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य सरकार के दिशा निर्देश में 21 करोड़ रुपये की लागत से प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण सह शिलान्यास कार्य का उदघाटन यहां किया जा रहा है. उपरोक्त बातें प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य शिलान्यास समारोह के मौके पर पूर्व मंत्री सह वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत ने कही. उन्होंने कहा कि गांव-कस्बों को शहर से जोड़कर उन्हें समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ सरकार कार्य कर रही है. यह सब सरकार के आम जनमानस के सहयोग एवं वर्तमान सरकार के विकास से जुड़े संकल्प के भरोसे पर आप सबों के साथ भरोसे से ही संभव हो पाया है. आने वाले समय में बिहार राज्य विकास के स्वर्णिम अध्याय में शुमार होगा. गिद्धौर के पतसंडा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य उदघाटन सह शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. मंच संचालन जदयू नेता जयनंदन सिंह ने किया. समारोह को जदयू नेता राजेंद्र प्रसाद राव, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार, देवेंद्र रावत, सुबोध केशरी, जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश मंडल, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी, जदयू नेता बलवंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह तोमर, गुरूदत प्रसाद, निरंजन मंडल, गणेश सिंह, रंजीत साव सहित कई गणमान्यों ने संबोधित किया. इस मौके पर जदयू प्रदेश युवा नेता राजीव रावत, मनीष रावत, छोटेलाल पांडे, मुनमुन सिंह, शिवेंदु कुमार, शत्रुघ्न कुमार, सोनू राव, सूरज कुमार, जासीम खान, मुहम्मद मुमताज, चंदन कुमार चीकू, संजय रावत, सुजीत सक्सेना, संतोष रावत, भगवान दास मंडल, मनोज राम, जोंटी कुमार, मेसर्स निरंजन राय, राजेश कुमार राय, पवन राय, तरुण कुमार, मनोज पांडेय, प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, आकाश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्रवासी निर्माण कार्य शिलान्यास समारोह में मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




