ePaper

सामुदायिक सलाहकार समिति का हुआ गठन

Updated at : 10 Sep 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक सलाहकार समिति का हुआ गठन

सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को सामुदायिक सलाहकार समिति के गठन को लेकर एक बैठक सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को सामुदायिक सलाहकार समिति के गठन को लेकर एक बैठक सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में मुख्य रूप से पीएमपीएसआई के अंतर्गत जिले में उच्च जोखिम समूह की पहचान एवं उनके आकलन के कार्य की गुणवत्ता एवं अनुसंधान के लिए गांधी कुष्ठ निवारण प्रतिष्ठान भभूआ कैमूर द्वारा सामुदायिक सलाहकार समिति का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा जिले में एड्स की रोकथाम के लिए महिला यौन कर्मी, पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, नशीली इंजेक्शन का सेवन करने वाले, ट्रांसजेंडर तथा महिला यौन कर्मी के ग्राहक के सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा. बैठक में एसीएमओ सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार, आइसीटीसी पर्यवेक्षक अघोरी मनीत कुमार, परियोजना प्रबंधक अभय कुमार सिंह, परामर्शी पूजा कुमारी, कृष्णकांत मिश्रा, गांधी कुष्ठ निवारण प्रतिष्ठान कैमूर के कर्मचारियों सहित एआरटी, टीबी, सीएससी परामर्श के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन