ePaper

बीड़ी मजदूर संघ प्रखंड इकाई का हुआ गठन

Updated at : 16 Dec 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बीड़ी मजदूर संघ प्रखंड इकाई का हुआ गठन

चकाई प्रखंड अंतर्गत तीनघरा गांव में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ प्रखंड इकाई चकाई का गठन किया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड अंतर्गत तीनघरा गांव में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ प्रखंड इकाई चकाई का गठन किया गया. प्रदेश महामंत्री परमेश्वर प्रसाद यादव की उपस्थित एवं दशरथ वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. जानकारी देते हुए दशरथ वर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से तीनघरा गांव निवासी विश्वनाथ पांडेय का चयन प्रखंड अध्यक्ष के पद पर किया गया. जबकि प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर सूरज पांडेय का चयन किया गया. इसी तरह प्रखंड सचिव के पद पर पिंटू कुमार वर्मा, महिला संगठन प्रमुख के पद पर आरती कुमारी का चयन किया गया. वहीं चंद्रमंडीह अंचल के लिए अध्यक्ष पद पर किशोर राम, अंचल प्रमुख पद पर रीता कुमारी एवं सचिव के पद पर अनिल मंडल का चयन किया गया. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आरती देवी, नगीना कुमारी, कुलदीप पासवान, रामविलास यादव, आशीष कुमार शर्मा, शशिकांत कुमार का चयन किया गया. वहीं बैठक में सभी नव चयनित सदस्यों ने बीड़ी मजदूरों के हितों की रक्षा की शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन