ePaper

जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

Updated at : 16 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

लायंस क्लब जमुई की ओर से समाज सेवा के संकल्प के तहत मंगलवार को महाराजगंज स्थित काली मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया गया.

विज्ञापन

जमुई. लायंस क्लब जमुई की ओर से समाज सेवा के संकल्प के तहत मंगलवार को महाराजगंज स्थित काली मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया गया. क्लब के जिला सचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि नि:शुल्क आहार उपलब्ध कराना सेवा का कार्य है. उन्होंने बताया कि सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया और क्लब के इस कार्य की सराहना की. लायंस क्लब के प्रतिनिधि डीडी वर्मा ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है और इसी सोच के साथ यह प्रकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है. इस सेवा कार्य में लायंस क्लब के सदस्यों में विजय कुमार सर्राफ, श्रीकांत केशरी, भोला रजक, पूनम कुमारी, रूपा आर्या, जुली रानी केशरी समेत अन्य सदस्यों ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन