ePaper

कोयला लदे पांच ट्रकों को किया जब्त

Updated at : 21 Sep 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला लदे पांच ट्रकों को किया जब्त

अवैध खनन के खिलाफ डीएम के निर्देश पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

विज्ञापन

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने अपने पदस्थापन के बाद से ही यह साफ कर दिया था कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ किसी भी प्रकार से कोताही नहीं बरती जायेगी. इसे लेकर अब डीएम का बड़ा एक्शन सामने आया है. डीएम के निर्देश के बाद एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने जिले के कई अलग-अलग बालू घाट पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की. इसके बाद हड़कंप मच गया है. शुक्रवार देर रात जिले में चले जांच अभियान में बिना चालान के पांच कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया गया है. सभी ट्रकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. इसके साथ ही परिवहन विभाग ने जुर्माने की राशि वसूल की है. छापेमारी टीम में खनन विभाग व परिवहन विभाग कर्मी भी शामिल रहे.

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

झाझा. पुलिस ने थाना क्षेत्र के उलाय नदी के शेर बालू घाट के समीप से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को भेज कर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही चालक, सहचालक व अन्य लोग ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक व वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन