महादलित टोला में लगी आग, तीन घर जले

मवेशी की भी झुलसने से हुई मौत
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के मौरा गैरमजरूआ में देर संध्या तीन घरों में अचानक आग लग जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार, मौरा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले मौरा गैरमजरूआ के वार्ड नंबर 19 स्थित महादलित टोला निवासी होरिल मांझी, मुकेश मांझी व तिलकु मांझी के घर में अचानक आग लग गयी. इस घटना में पीड़ित के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. वहीं कुछ मवेशी बकरी, सूअर समेत अन्य कई जरूरी सामान जल गये. इधर क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों द्वारा उक्त घटना की सूचना जमुई अग्निशमन विभाग को दी गयी. अग्निशमन विभाग के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. इधर घटना में होरिल मांझी पुत्र मुकेश मांझी, तिलकू मांझी समेत अन्य दो-तीन घरों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों की मानें तो घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




