तीन पुंज में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

Updated at : 13 Mar 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
तीन पुंज में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

सदर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार को बिचाली के तीन पुंज में आग लग गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार को बिचाली के तीन पुंज में आग लग गयी. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई और स्थानीय स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा. इसके उपरांत घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. पीड़ित कृष्णानगर मोहल्ला निवासी लाक्षो यादव, विशुनदेव यादव तथा बब्लू यादव ने बताया कि कुछ बच्चे पुंज के समीप खेल रहे थे. पीड़ित द्वारा बताया गया कि इस अगलगी की घटना में हजारों रुपए का बिचाली जलकर राख हो गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन