सगदाहा परसवणी में लगी आग, सागवान के चार सौ पेड़ जले

Updated:
विज्ञापन
सगदाहा परसवणी में लगी आग,  सागवान के चार सौ पेड़ जले

बेला पंचायत स्थित सगदाहा परसवणी में शनिवार को अगलगी की घटना में सागवान के चार सौ पेड़ जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

खैरा. बेला पंचायत स्थित सगदाहा परसवणी में शनिवार को अगलगी की घटना में सागवान के चार सौ पेड़ जलकर राख हो गये. बताया जाता है कि गांव निवासी पिंकू सिंह ने सागवान के चार सौ पेड़ लगाये थे. जिसमें शनिवार को अचानक आग लग गयी. बाद में इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी गयी. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. पिंकू सिंह ने बताया कि मेरे बगान से पूरब खराईच गांव के भैरव सिंह के गेहूं के खेत में भी आग लग गयी. जिससे कि लगभग 2 बीघा जमीन में गेहूं का पौधा जलकर राख हो गया. इधर विद्येश्वर जंगल के भी विभिन्न क्षेत्र में आग लग गयी है, इससे जंगल की कीमती लकड़िया और पौधे जल रहे हैं. जंगली जानवर जंगल छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र की ओर भाग रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन