तीन जन वितरण प्रणाली दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज

प्रखंड क्षेत्र के तीन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने को लेकर एमओ संदीप कुमार बरनवाल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के तीन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा सरकारी अनाज की कालाबाजारी करने को लेकर एमओ संदीप कुमार बरनवाल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना में दिये आवेदन में एमओ ने बताया कि हथिया पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता रविंद्र शर्मा, नप क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेता संत कुमार सिंह व नप क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदार सुरेश यादव के दुकान में छापेमारी के दौरान कम अनाज पायी गयी. इसकी जांच एप्प द्वारा की गयी. तीनों दुकानों में उपलब्ध अनाज निर्धारित अनाज से बहुत कम पायी गयी. इससे प्रतीत होता है कि उक्त दुकानदार लगातार खाद्यान्न की कालाबाजारी कर रहे हैं. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की बात बतायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




