ePaper

83 बोतल शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated at : 05 Oct 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
83 बोतल शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नगर परिषद क्षेत्र से 83 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पिता-पुत्र की पहचान पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी नरेश साव और उसके पुत्र रिसव कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जमुई. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नगर परिषद क्षेत्र से 83 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पिता-पुत्र की पहचान पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी नरेश साव और उसके पुत्र रिसव कुमार के रूप में हुई है. जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि बीते रविवार की देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक शराब की होम डिलिवरी करने महाराजगंज मोहल्ला आया हुआ है. सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार तथा एसआइ मधुसुदन यादव द्वारा उक्त युवक को दो बोतल शराब के साथ महाराजगंज मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद उक्त युवक के निशानदेही पर उसके पुरानी बाजार स्थित घर से 81 बोतल शराब बरामद किया गया. साथ ही युवक के पिता नरेश साव को गिरफ्तार कर लिया. पिता-पुत्र मिलाकर कुल 83 बोतल यानी 43.875 लीटर शराब बरामद किया गया है. उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार नरेश साव पूर्व से ही शराब तस्करी का कार्य करते आ रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है. रविवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम द्वारा जिले भर में शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन