पहले दिन प्रखंड के तीनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा

Published at :17 Feb 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन प्रखंड के तीनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा

गिद्धौर प्रखंड के तीन केंद्रों पर आयोजित हो रही मैट्रिक की परीक्षा के पहले दिन वीक्षक द्वारा परीक्षार्थी की जांच कर उन्हें परीक्षा रूम में प्रवेश कराया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर प्रखंड के तीन केंद्रों पर आयोजित हो रही मैट्रिक की परीक्षा के पहले दिन वीक्षक द्वारा परीक्षार्थी की जांच कर उन्हें परीक्षा रूम में प्रवेश कराया गया. वहीं परीक्षा को छात्रों द्वारा समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे. इधर कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने की कवायद में जिले से नियुक्त पदाधिकारी द्वारा महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर गिद्धौर, प्लस टू।अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर एवं मध्य विद्यालय रतनपुर का निरीक्षण किया. इधर प्रखंड के प्लस टू महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में परीक्षा के प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में 446 उपस्थित व 10 अनुपस्थित रहे एवं उर्दू विषय में 53 छात्र ने भाग लिया व 02 अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा की दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में 585 छात्र ने भाग लिया, जबकि 11 अनुपस्थित रहें. वहीं उर्दू विषय मे 55 उपस्थित व 01 अनुपस्थित रहे. इधर मध्य विद्यालय रतनपुर में प्रथम पाली में आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा में 173 उपस्थित व 03 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में 155 उपस्थित रहे व दो अनुपस्थित रहे. इस दौरान गिद्धौर केंद्र पर केंद्राधीक्षक मो. मंजूर आलम एवं अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर परीक्षा केंद्र पर अरविंद कुमार सिन्हा, मध्य विद्यालय रतनपुर केंद्र पर संतोष द्वारा परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी, वहीं तीनों केंद्रों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान परीक्षा को विधिवत सम्पन्न कराने को ले मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन