सभी मिलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं, नहीं बजेगा डीजे

Updated at : 22 Mar 2026 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
सभी मिलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं, नहीं बजेगा डीजे

आगामी रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ को लेकर रविवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

चकाई थाना में शांति समिति की बैठक चकाई. आगामी रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ को लेकर रविवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार की अध्यक्षता में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष ने बैठक में भाग ले रहें लोगों से कहा कि आप सभी मिलकर त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं. रामनवमी पर सभी अखाड़ा को लाइसेंस लेना होगा. अखाड़ा के कम से कम दस सदस्यों का नाम मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और मुख्य लाइसेंसदार जो हैं उन्हें अपना तीन फोटो भी आवेदन के साथ देना है. वहीं डीजे पर पूर्णतया रोक रहेगा. किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजाना है अन्यथा डीजे जब्त हो जायेगा. बाजार या किसी भी स्थान पर अगर जो अखाड़ा रामनवमी में पहले से खेल रहा है उसके वहां से जाने के बाद ही दूसरा अखाड़ा उस स्थान पर खेलेंगे. चैती दुर्गा पूजा के मौके पर तीन घरा दुर्गा मंदिर में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना करें. वहीं इस मौके पर पुलिस बल की भारी व्यवस्था रहेगी. हर अखाड़ा में अतिरिक्त पुलिस बल डंडाधिकारी के नेतृत्व में तैनात रहेंगे. वहीं उन्होंने लोगों से कहा कि कहीं भी कोई गड़बड़ नजर आये तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. किसी भी तरह के विवाद से बचने का प्रयास करें. रामनवमी जुलूस शाम पांच बजे तक निकलना है तथा 6 बजे तक समापन क़र लेना है. उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर लाइसेंस के लिए आवेदन क़र लेना है. मौके पर शालीग्राम पांडेय, भुनेश्वर पासवान, कन्हैया लाल गुप्ता, संतोष वर्मा, संतोष वर्मा, आझो राम, अनिल गुप्ता, मो सिकंदर, धर्मवीर आनंद, अमरनाथ चौधरी, राजेश पासवान, पवन केशरी, अमित दुबे, गुड्डु राय, कृष्णा गुप्ता, मोहन केशरी, शिवजी केशरी, मो शहदुद, निरंजन पांडेय, अरविंद साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन