मीटर बायपास कर बिजली चोरी, तीन पर प्राथमिकी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 Mar 2026 6:20 PM
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
सोनो. मीटर को बायपास कर बिजली की चोरी कर रहे तीन लोगों को छापेमारी टीम ने पकड़ा है. जुर्माना तय करते हुए विभाग की ओर से तीनों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिजली चोरी के विरुद्ध सिलौना और करहरी गांव में कार्रवाई की गयी. छापेमारी के दौरान सिलौना के मोहन मंडल और मसुदन मंडल तथा करहरी के शमीर अंसारी को अपने घर में मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया. बताया जाता है कि यह अभियान डिस्कनेक्ट स्मार्ट मीटर की जांच, बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और बिजली चोरी पर नियंत्रण के लिए चलाया गया था. छापेमारी दल में मिथिलेश कुमार, रामदेव कुमार, मुरारी कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे. दल की छापेमारी में जिन तीन घरों में विद्युत ऊर्जा की चोरी पकड़ी गयी, उनके ऊपर जुर्माना लगाने के साथ साथ जेई ने प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










