Jamui News : हीट वेव की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, युवक भर्ती
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
युवक की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
जमुई.
तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण जिले में हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है. गुरुवार को जिले में हीट वेव से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जबकि युवक गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती है. मृतक वृद्ध महिला झाझा थाना क्षेत्र के महिंद्रा गांव निवासी बच्ची देवी है. बताया जाता है कि मृतक कटौना स्थित अपनी बेटी के घर आयी थी. गुरुवार को वह खेत गयी थी, जहां वह हीट वेव की चपेट में आ गयी और बेहोश हो गयी. परिजन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए चौरा स्थित एक क्लिनिक में भर्ती करवाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया. जहां चिकित्सक डॉ अभिषेक गौरव ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. दूसरी घटना व्यवहार न्यायालय के समीप का है, जहां एक युवक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल युवक कुछ भी बताने में असमर्थ हैं. इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. चिकित्सक डॉ अभिषेक गौरव ने कहा कि जो लक्षण दिख रहा है, वह हीट वेव का ही है. इससे प्रतीत हो रहा है कि हीट वेव की चपेट में आकर ही मौत हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










