ePaper

इंटरसिटी एक्सप्रेस से अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

Updated at : 24 Nov 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस से अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

राजकीय रेल पुलिस ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया.

विज्ञापन

झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया. इसकी जानकारी रेल यात्रियों ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद झाझा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस सक्रिय हो गयी. रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने साधारण बोगी से शव को उतारा और उसकी जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके कारण पहचान अब तक नहीं हो सकी है. रेल पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन