ePaper

महना पुल के पास बाइक सवार से आठ हजार की लूट

Updated at : 10 Jan 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
महना पुल के पास बाइक सवार से आठ हजार की लूट

लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना पुल के समीप बीते शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे चार अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोककर आठ हजार रुपये नकद लूट लिये.

विज्ञापन

सिकंदरा. लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना पुल के समीप बीते शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे चार अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोककर आठ हजार रुपये नकद लूट लिये. लूट के शिकार गुड्डू कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मैं बैंक में प्राइवेट नौकरी करता हूं और सिकंदरा में डेरा लेकर रहता हूं. अन्य दिनों की तरह शुक्रवार संध्या भी बैंक का काम समाप्त कर घर लौट रहा था, तभी महना पुल के पास चार शरारती तत्वों ने जबरन मेरी बाइक रोकते हुए मेरे पास रहे आठ हजार रुपये छीन लिये. इसके बाद सभी बदमाश महना पुल के नीचे की ओर भाग निकले. लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन