किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए : डीएसपी

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा व पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के दिशा-निर्देश पर एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ रवि जी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बलियाडीह गांव में दोनों पक्षों के साथ पंचायत की.
झाझा. हिंदू स्वाभिमान संगठन पर असामाजिक तत्वों द्वारा रविवार देर संध्या को हमले को लेकर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा व पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद के दिशा-निर्देश पर एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ रवि जी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बलियाडीह गांव में दोनों पक्षों के साथ पंचायत की. इस दौरान डीएसपी ने उपस्थित ग्रामीण को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए. साथ ही अपील की कि सभी लोग सामाजिक समरसता के साथ मिलजुल कर रहे हैं. किसी को भी किसी तरह की कोई भी समस्या हो, तो अविलंब प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि ससमय करवाई की जा सके. उन्होंने उपस्थित दोनों पक्षों के लोगों से कहा कि आप सब को एक जगह पर ही रहना है. इसलिए सभी लोग मिलजुल कर और शांति से रहें. सभी के सुख-दुख में हाथ बंटाएं. मौके पर प्रभारी अंचलाधिकारी आरती भूषण, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा बड़ी संख्या में अर्ध सैनिक बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










