ePaper

डॉ रामानंद मुंगेर विश्वविद्यालय के शासी निकाय सचिव नियुक्त, लोगों में हर्ष

Updated at : 29 Sep 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ रामानंद मुंगेर विश्वविद्यालय के शासी निकाय सचिव नियुक्त, लोगों में हर्ष

जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ रामांनद प्रसाद भगत को मुंगेर विश्वविद्यालय ने शासी निकाय के सचिव नियुक्त किया है

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ रामांनद प्रसाद भगत को मुंगेर विश्वविद्यालय ने शासी निकाय के सचिव नियुक्त किया है. इसको लेकर सोमवार को सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय परिसर में प्रार्चाय डॉ दयानंद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा नवनियुक्त शासी निकाय सचिव डॉ रामानंद प्रसाद भगत को फूल-माला से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी. साथ ही मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने कहा कि डॉ रामानंद प्रसाद भगत एक अनुभवी व्यक्ति है. इनके कार्यकाल में महाविद्यालय का सर्वाधिक विकास होगा. स्वागत समारोह में बधाई देने वालों में डॉ विकास कुमार सांडिल्य, शंभू शरण प्रसाद, नकुल शाह, डॉ निरंजन कुमार दुबे, डॉ एन यादव, ममता कुमारी, रागिनी कुमारी, उपेंद्र लाल तांती, मो अयूब शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन