आग लगने से घबराएं नहीं, अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित करें

Updated at : 20 Mar 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से घबराएं नहीं, अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित करें

गर्मी के मौसम में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सचेत किया.

विज्ञापन

जमुई. गर्मी के मौसम में बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सचेत किया. रैली कचहरी चौक से शुरू होकर महाराजगंज, सब्जी मंडी, थाना चौक, खैरा मोड़, महिसौड़ी चौक और अतिथि पैलेस मोड़ होते हुए पुनः कचहरी चौक पहुंचकर संपन्न हुई. रैली के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर “आग से बचाव, जीवन का बचाव” जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. आमजनों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने और प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गयी.

थोड़ी सी सावधानी से टल सकते हैं बड़े हादसे

अग्निशमन पदाधिकारी शिवानी कुमारी ने बताया कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, खासकर बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसे में छोटी-छोटी सावधानियां जैसे बिजली उपकरणों का सही उपयोग, गैस सिलेंडर की नियमित जांच और ज्वलनशील पदार्थों से दूरीबड़े हादसों को टाल सकती हैं. अग्निशमन विभाग ने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते नुकसान को कम किया जा सके.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन