पूजा में डीजे पर प्रतिबंध, मूर्ति विसर्जन तीन तक अनिवार्य : सीओ

आगामी दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को चकाई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
चकाई. आगामी दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को चकाई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की, जबकि सीओ राजकिशोर प्रसाद ने पूजा समितियों व उपस्थित लोगों को दिशा-निर्देश दिए. सीओ ने कहा कि सभी पूजा समितियां शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं. पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा सभी मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था करनी होगी. समितियों को अपने-अपने वालंटियर नियुक्त कर मेले पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. मूर्ति विसर्जन हर हाल में 3 अक्तूबर तक कर देना अनिवार्य होगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है. आवेदन में कम से कम 15 सदस्यों के नाम, आधार व मोबाइल नंबर शामिल करना होगा. उन्होंने कहा कि मेले के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी. बैठक में शालीग्राम पांडेय, संतु यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, भुनेश्वर पासवान, कारू राय, राजेश पासवान, संजय गुप्ता, नरसिंह पासवान, अमरनाथ चौधरी, कालेश्वर वर्मा, गुड्डु राय, जीवलाल सिंह, प्रहलाद रावत, जितेंद्र कुमार राय, नकुल यादव, दिवाकर राय, दशरथ पांडेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




