ePaper

नवरात्र : जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाए रखने का संदेश

Updated at : 29 Sep 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र : जिला प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, सौहार्द बनाए रखने का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला

विज्ञापन

जमुई. दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला. इसमें डीएम और एसपी खुद शामिल हुए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. फ्लैग मार्च शहर के एसकेएम स्टेडियम से शुरू हुआ तथा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. जहां पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया. इस दौरान भारी संख्या में जवान मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल दिखा. मौके पर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि दुर्गा पूजा जिले के लिए बड़ा पर्व है और इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूजा के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान हर जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. संवेदनशील इलाकों में खास निगरानी रखी जायेगी और सीसीटीवी कैमरे से भी हालात पर नजर रखी जा रही है. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों, पूजा पंडालों और भीड़ भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पूजा समितियों से भी मुलाकात कर उन्हें निर्देश दिया कि पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन करें और प्रशासन को हर संभव सहयोग दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन