शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर की गयी चर्चा

मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में मां शीतला, मां पार्वती व नंदी महाराज का नवनिर्मित मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भव्य तरीके से केशरवानी समाज की ओर से की जायेगी.
झाझा. मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में मां शीतला, मां पार्वती व नंदी महाराज का नवनिर्मित मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भव्य तरीके से केशरवानी समाज की ओर से की जायेगी. इस दौरान अखंड हरिकीर्तन के अलावा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसकी सफलता को लेकर केशरवानी समाज के लोगों ने बुधवार की देर संध्या को एक बैठक की. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि 10 दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम आगामी 1 मार्च से शुरू होगा. एक मार्च को कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी . आगामी 10 मार्च को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा, अखंड हरी कीर्तन एवं अन्य तरह के कार्यक्रम होगा. मौके पर केशरवाणी समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










