शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर की गयी चर्चा
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 17 Mar 2026 9:54 PM
प्रखंड स्तरीय अभिसरण बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.
चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को प्रतिरक्षित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन सभागार में प्रखंड स्तरीय अभिसरण बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ मनीष आनंद द्वारा किया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीसीआई जमुई के जिला समन्वयक सुमित कुमार और मुंगेर के जिला समन्वयक मोहम्मद राशिद ने जीरो डोज वाले बच्चों की पहचान और उनके शत-प्रतिशत टीकाकरण पर विस्तृत जानकारी साझा की. जिला समन्वयक ने बताया कि जो बच्चे अब तक एक भी टीका नहीं ले पाए हैं उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द लक्ष्य प्राप्त करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है. कार्यशाला में आईसीडीएस, जीविका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया. विशेष रूप से उन 12 परिवारों पर चर्चा की गई जिनके बच्चे किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित हैं. कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे इन परिवारों को जागरूक करें और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। बीडीओ मनीष आनंद ने कहा कि टीकाकरण बच्चों का अधिकार है. कोई भी बच्चा सुरक्षा चक्र से बाहर न छूटे. इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर जमीनी स्तर पर प्रयास करने होंगे. कार्यशाला में मुख्य रूप से डब्लूएचओ एफएम मुकेश कुमार, पीसीआई ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार, चकाई सीएचसी के बीएचएम के.के. मिश्रा, बीसीएम मिथिलेश कुमार मिश्रा के अलावे बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










