स्वास्थ्य प्रबंधक पर आरोप लगाने के मामले में साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश

रेफरल अस्पताल के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कंचन मिश्रा पर आरोप लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चकाई अस्पताल के प्रभारी द्वारा साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया है.
चकाई. रेफरल अस्पताल के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कंचन मिश्रा पर आरोप लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चकाई अस्पताल के प्रभारी द्वारा साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया है. इसे लेकर रेफरल प्रभारी द्वारा संबंधित कर्मियों को पत्र जारी किया गया है. जिन लोगों को पत्र जारी किया गया है उनमें एएनएम खुशबू गुप्ता, अनुपम कुमारी, सोनम कुमारी, छोटी कुमारी, विनीता कुमारी, स्नेहलता हांसदा, संगीता कुमारी, संगीता सिन्हा, सुनैना कुमारी, यशोदा कुमारी, वैक्सीन कुरियर भवेश कुमार शामिल हैं. इन सभी लोगों को प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कंचन मिश्रा पर लगाए गए आरोप से संबंधित साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. जारी पत्र में कहा गया है कि जिला स्वास्थ्य समिति जमुई के ज्ञापन 1464 दिनांक 10 12.2025 के आलोक में अधोहस्ताक्षरी को उक्त वाद में उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया है. साथ ही अपर समाहर्ता विभागीय जांच सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जमुई के कार्यालय ज्ञापन 51 दिनांक 25 जून 2026 के आरोप में आरोप के संदर्भ में साक्ष्य सहित कंडिका वार तथात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराना अपेक्षित है. अतः आप सभी को निर्देश दिया जाता है कि आप लोग रेफरल अस्पताल के प्रभारी कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर आरोप के समर्थन में सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाकर सुनिश्चित करें ताकि समय पर प्रतिवेदन तैयार कर अग्रसारित किया जा सके. गौरतलब है कि साल 2025 में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कंचन मिश्रा के ऊपर एनम खुशबू गुप्ता सहित 11 कर्मियों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था. इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




