ePaper

अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में डायल 112 के चालक गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Updated at : 14 Sep 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में डायल 112 के चालक गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बीते 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे डायल 112 नंबर पुलिस वाहन चालक ने रविवार को भी हड़ताल जारी रखी.

विज्ञापन

जमुई. अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बीते 13 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे डायल 112 नंबर पुलिस वाहन चालक ने रविवार को भी हड़ताल जारी रखी. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे डायल 112 के चालक सुशांत शरण, मुन्ना कुमार, सुरेश महतो, शमशेर सिंह, राजेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, शिव कुमार, पप्पू कुमार, सुरेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार, उदय सिंह, अरविंद कुमार, सोनू कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि हमारी संगठन बीते 2 सितंबर 2025 को पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार की ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया, लेकिन सरकार हमारी मांगों के संदर्भ में संज्ञान नहीं ली. मजबूरन जिला में कार्यरत सभी 112 नंबर पुलिस वाहन चालक बीते 13 सितंबर 2025 से हड़ताल पर चले गये है. उन्होंने बताया कि 112 नंबर पुलिस वाहन में चालक के रूप में भूतपूर्व सैनिक ही कार्यरत हैं. हमलोग अपने कार्य का निर्वहन पूरी ईमनादारी से करते हैं, इसके बावजूद सरकार के द्वारा हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है. वाहन चालकों ने बताया कि हड़ताल की जानकारी पत्र के माध्यम से एसपी विश्वजीत दयाल, जिला परिवहन विभाग को दी गयी है. हमारी प्रमुख मांगों में समान काम समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा, सम्मानजनक इंश्योरेंस, साठ वर्ष आयु तक का कार्यकाल आदि है. वाहन चालकों ने बताया कि जबतक हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन