महेश्वरी में बह रही भक्ति की गंगा में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु

Published at :20 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
महेश्वरी में बह रही भक्ति की गंगा में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु

बाबा लक्ष्मीनारायण की पवित्र धरती महेश्वरी स्थित मन महेश मंदिर महादेव स्थान परिसर में हो रहे श्री श्री 108 रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ से पूरे इलाके में भक्ति की बयार बह रही है.

विज्ञापन

सोनो. बाबा लक्ष्मीनारायण की पवित्र धरती महेश्वरी स्थित मन महेश मंदिर महादेव स्थान परिसर में हो रहे श्री श्री 108 रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ से पूरे इलाके में भक्ति की बयार बह रही है. दिन में पारायण पाठ के मंत्रोच्चार तो शाम व रात्रि में प्रवचन व रासलीला के आयोजन से वातावरण भक्तिमय हो गया है. 18 फरवरी को जनसुराज नेता सह समाजसेवी सह पूर्व विस प्रत्याशी राहुल कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर आध्यात्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. वहीं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत सिंह ने तृतीय दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यज्ञ मंच का संचालन कर रहे भजन गायक पंडित मुकेश पांडेय ने बताया कि 21 फरवरी के कार्यक्रम को मंत्री सुमित सिंह उद्घाटन करेंगे, जबकि 22 फरवरी को चकाई के बंटी झा उद्घाटन करेंगे. 23 को पूर्व एमएलसी सह पूर्व विस प्रत्याशी संजय प्रसाद व 24 फरवरी को पूर्व विधायक सावित्री देवी आध्यात्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. कार्यक्रम में विद्वान पंडितों के प्रवचन व मथुरा से आयी टीम द्वारा आयोजित रासलीला में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है. प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 फरवरी को होगा परंतु पूरे आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन 26 फरवरी को शिवरात्रि मनाने के बाद ही होगा.

16 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था महायज्ञ

16 फरवरी को भव्य कलश जल यात्रा के साथ ही उक्त रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था. पंचायत के मुखिया अवधेश सिंह व पूर्व मुखिया अजय सिंह के अलावे कई जनप्रतिनिधियों द्वारा कलश यात्रा का उद्घाटन किया गया था. कलश यात्रा में 1100 सुहागिन महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया था.

17 पंडितों की टीम संपन्न करा रहे हैं यज्ञ

नौ दिवसीय महायज्ञ को पूरे विधि विधान से संपन्न कराने के लिए 17 पंडितों की टीम अपने अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. यज्ञ के आचार्य पंडित महेश पांडेय है जबकि व्यास की जिम्मेदारी अयोध्या से आए पंडित राकेश पांडेय पूरी कर रहे हैं. इनके नेतृत्व में पारायण पाठ किया जा रहा है जिसमें सोनो के पंडित अमित पांडेय, डुमरी के रामनारायण शास्त्री, गिरिडीह के अरविंद पांडेय, गिद्धौर के अभय पांडेय, महादेव सिमरिया के विपिन पांडेय व श्रवण पांडेय, कलानंद पांडेय, गुड्डू लाल पांडेय सहयोग कर रहे हैं. प्रवचनकर्ता जगत मोहन पांडेय, बमबम पांडेय, धर्मेंद्र सिंह व उमेश प्रियदर्शी के प्रवचन का प्रतिदिन लोग रसास्वादन कर रहे हैं. पंडित मुकेश पांडेय के मंच संचालन के अलावे भक्ति संगीत की प्रस्तुति भी की जा रही है. यज्ञ के सफल संचालन में यज्ञ संचालक राजेश पांडेय के अलावे शिव पूजा समिति के सदस्य झूना सिंह, टुनटुन सिंह, विपिन राय, विक्रम सिंह, प्रकाश वर्मा, अभिमन्यु सिंह, बीतो सिंह सहित अन्य लोग बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन