सामाजिक कार्यकर्ता ने की पेड़ों की अवैध कटाई रोकने की मांग

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 30 Jan 2026 9:48 PM

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र नेता सह श्रीकृष्ण गोशाला उपाध्यक्ष सूरज कुमार बरनबाल ने पेड़ की अवैध कटाई पर रोक लगाने को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी पियूष बरनबाल को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

झाझा. सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र नेता सह श्रीकृष्ण गोशाला उपाध्यक्ष सूरज कुमार बरनबाल ने झाझा -सिमुलतला मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए स्थित शक्तिघाट के समीप बालू माफियां द्वारा पेड़ की अवैध कटाई पर रोक लगाने तथा इसी जगह पर पुनः पौधरोपण कराने को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी पियूष बरनबाल को पत्र लिखा है. डीएफओ को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि बालू माफियाओं द्वारा उक्त जगह पर लगातार वन संपदा की हानि करते हुए पेडो़ की अवैध कटाई की जा रही है. लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि जितने भी जगह पर नुकसान हुआ है, वहां पुनः पौधरोपण किया जाये, ताकि हमारा पृथ्वी हरा भरा रहे और हमारा पर्यावरण संतुलित बना रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन