दिव्यांग के लिए प्रशासन से व्हील चेयर की हुई मांग

Updated at : 24 Mar 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग के लिए प्रशासन से व्हील चेयर की हुई मांग

राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ की ओर से सोनो प्रखंड के बलथर निवासी दिव्यांग पिंटू यादव के लिए स्थानीय प्रशासन से व्हील चेयर की मांग की गयी है.

विज्ञापन

सोनो. राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ की ओर से सोनो प्रखंड के बलथर निवासी दिव्यांग पिंटू यादव के लिए स्थानीय प्रशासन से व्हील चेयर की मांग की गयी है. महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष झाझा निवासी बिनोद कुमार यादव के नेतृत्व में एक दल मंगलवार को दिव्यांग पिंटू के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और उन्होंने महासंघ के अन्य कई पदाधिकारियों विवेक कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, कैलाश यादव, कारू यादव, सुबोध साव, रविन्द्र कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक पत्र सोनो के बीडीओ कार्यालय में दिया है जिसमें बलथर निवासी पिंटू यादव के लिए दस दिनों के अंदर व्हील चेयर (गाड़ी) की मांग की गयी है. मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन की बात भी कही गयी है. दिये आवेदन में उन्होंने लिखा कि 6 वर्ष पूर्व पिंटू यादव का दायां पैर एक दुर्घटना में कट गया था. पिंटू ने प्रखंड कार्यालय में कई बार व्हील चेयर के लिए गुहार लगायी, लेकिन 6 वर्ष बीतने के बाद भी उन्हें व्हील चेयर नहीं मिला. संघ के अध्यक्ष बिनोद यादव ने प्रशासन से पीड़ित पिंटू को कोई अन्य प्रशासनिक सहायता भी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन