ePaper

चकाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग

Updated at : 15 Sep 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
चकाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग

चकाई प्रखंड क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चकाई के समाजसेवियों ने बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

सरौन. चकाई प्रखंड क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चकाई के समाजसेवियों ने बड़ा कदम उठाया है. इसी क्रम में रामचंद्रडीह पंचायत के समाजसेवी रंजीत राय एवं दलनीडीह गांव निवासी समाजसेवी राजेश चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर चकाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग की. समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से बताया कि चकाई प्रखंड शैक्षणिक रूप से अभी भी पिछड़ा हुआ है. यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हेतु प्रखंड से बाहर जाना पड़ता है, जिससे गरीब तबके के बच्चों को काफी कठिनाई होती है. यदि चकाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होती है तो स्थानीय छात्र यहीं रहकर बेहतर तैयारी कर सकेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे.उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर जमुई सांसद अरुण भारतीय से भी आग्रह किया गया है कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करें. समाजसेवियों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से चकाई क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति मजबूत होगी और यहां के बच्चे भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे. इस मौके पर एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन