सुबह नौ से रात बजे तक बाल लदे ट्रकों की नो एंट्री की मांग

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम आवाम को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

गिद्धौर . गिद्धौर बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम आवाम को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय व्यवसायियों ने दिन के समय बाजार से होकर गुजरने वाले बालू लदे हाइवा व मालवाहक ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है. व्यवसायियों ने बताया कि गिद्धौर बाजार से कोल्हुआ, दाबिल, गरसंडा होते हुए जमुई को जोड़ने वाली बाइपास से होकर पिछले कई महीनों से बानपुर, दाबिल व चांगोडीह गांव में बने बालू डंप यार्ड तक दर्जनों की संख्या में बालू लदे ट्रक दिन में गुजरते हैं. दिन के समय इन भारी वाहनों के परिचालन से गिद्धौर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है. वहीं बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसी को लेकर गिद्धौर बाजार के दुकानदारों ने जिलाधिकारी से सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक बाजार क्षेत्र में बालू लदे ट्रकों के परिचालन पर नो एंट्री लागू करने की मांग की है. व्यवसायी संगठन से जुड़े राजीव वर्णवाल, प्रकाश मोदी, सुरेश मोदी, मोनू सिंह, बबलू साव, मुन्ना कुमार, राकेश सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर जिला एवं स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक जाम से राहत नहीं मिल पाई है. कोल्हुआ बाइपास सड़क और लार्ड मिंटो टावर चौक के समीप आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में बालू लदे ट्रकों के धड़ल्ले से हो रहे परिचालन के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है. गिद्धौर वासियों ने जिला एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि दिनदहाड़े लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन