ePaper

प्रसव के बाद अवैध राशि की मांग, स्वास्थ्य प्रबंधक ने कर्मियों को लगायी फटकार

Updated at : 20 Jan 2026 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसव के बाद अवैध राशि की मांग, स्वास्थ्य प्रबंधक ने कर्मियों को लगायी फटकार

सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद परिजनों से अवैध राशि की मांग की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

झाझा . सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद परिजनों से अवैध राशि की मांग की बात सामने आयी है. मंगलवार की सुबह रुपये मांगने की शिकायत सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गयी. सोनो थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत की धबटिया गांव निवासी नुनुराम ने बताया कि अपनी बहू को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. सफल प्रसव के बाद लेबर रूम में मौजूद कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने नवजात शिशु परिजनों को सौंपने के बदले मिठाई के नाम पर रुपये की मांग की. इस संबंध में नुनुराम ने स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाषचंद्र को लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि पहले इंजेक्शन देने के नाम पर एक सौ रुपये लिए, जबकि प्रसव के बाद मिठाई के बहाने दो सौ रुपये की मांग की गयी. जांच के दौरान प्रसूता के साथ आई अन्य महिलाओं ने भी एक सौ रुपये मांगे जाने की बात स्वीकार किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक ने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी. साथ ही अस्पताल में शिकायत पंजी शुरू करने की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी मरीज या उसके परिजन से अवैध रूप से राशि मांगने पर दोषी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन