आंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 22 Mar 2026 6:42 PM
मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के समीप रविवार को रविदास महासंघ कार्यालय में कांग्रेस दास की अध्यक्षता में बैठक की गयी.
चकाई. मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के समीप रविवार को रविदास महासंघ कार्यालय में कांग्रेस दास की अध्यक्षता में बैठक की गयी. सर्वप्रथम जलखरिया निवासी सरकारी शिक्षक रंजीत दास की बेटी रागिनी कुमारी की वज्रपात की घटना में असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी और मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. बैठक के दौरान आगामी 14 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि इस अवसर पर प्रभात फेरी एवं संगोष्ठी तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा बैठक में चकाई में प्रखंड प्रमुख पद पर उर्मिला देवी का कब्जा बरकरार रहने पर महासंघ के सदस्यों द्वारा फूल माला व बुके और नीला गमछा देकर सम्मानित किया गया. साथ ही जल्द से जल्द रविदास ट्रस्ट बनाने को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक का संचालन आदित्य प्रकाश रौशन ने किया. बैठक में संयोजक प्रकाश राज आंबेडकर, सचिव अमीर दास, जयदेव दास, ब्रह्मदेव दास, मनोज, राजीव, गुडडू, ललन, प्रदीप, निरंजन, इंद्रदेव, साजन, महेंद्र, सुबोध, सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










