प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला कल

चकाई प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर अब 19 मार्च को फैसला होगा.
चकाई. चकाई प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर अब 19 मार्च को फैसला होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी मनीष आनंद ने इसको लेकर विशेष बैठक की तिथि निर्धारित कर दी है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के ऊपरी तल्ले पर पंचायत समिति की विशेष बैठक होगी, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के साथ मतदान कराया जायेगा. इसी दिन यह तय हो जायेगा कि उर्मिला देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा. बीडीओ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुल 28 पंचायत समिति सदस्यों में से 14 सदस्यों ने 6 मार्च को प्रखंड प्रमुख के खिलाफ हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा था. आवेदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया था, जिसके आलोक में तिथि निर्धारित की गयी है. बैठक की सूचना सभी पंचायत समिति सदस्यों, प्रखंड प्रमुख एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भेज दी गयी है. गौरतलब है कि 6 मार्च को 14 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल की थी. अब बैठक की तिथि तय होते ही प्रखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और समर्थन जुटाने को लेकर जोड़-तोड़ का दौर शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




