पिकअप के धक्के से वृद्ध महिला की मौत, सड़क जाम

जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ताजपुर गांव के समीप पिकअप के धक्के से वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
जमुई. जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित ताजपुर गांव के समीप पिकअप के धक्के से वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक वृद्ध महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लखापुर गांव निवासी 65 वर्षीय जनकवा देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि जनकवा देवी नवीनगर बाजार किसी काम से गयी थी. जहां से पैदल अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान ताजपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए फरार हो गया. घटना की जानकारी के बाद मृतक वृद्ध महिला के परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा शव के साथ सड़क जाम कर मुआवजा तथा पिकअप वाहन को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वृद्ध जनकवा देवी की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




