रिश्तेदार को छोड़ने निकला जमुई का रामू नहीं लौटा घर, पंचपहाड़ी के समीप मिला शव
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 08 Jun 2026 1:24 PM
विज्ञापन
Jamui News : जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. मृतक रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
विज्ञापन
सोनो (जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Jamui News : थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी से लोहा की ओर जाने वाली सड़क के समीप स्थित टांड़ से सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान लोहा पंचायत के लकराहा मांझी टोला निवासी लालो मांझी के पुत्र रामू मांझी उर्फ शंकर मांझी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.परिजनों ने सोचा- अपनी बहन के घर चला गया होगा रामू
परिजनों ने बताया कि रामू मांझी रविवार की शाम अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए पंचपहाड़ी मुख्य सड़क तक गया था. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि वह अपनी बहन के घर चला गया होगा, जो पास में ही स्थित है. इसलिए रात में उसकी खोजबीन नहीं की गई.सुबह खोजबीन में मिला शव
सोमवार सुबह भी जब रामू घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान टांड़ क्षेत्र में एक पेड़ के पीछे उसका शव पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.शरीर पर मिले चोट के निशान
परिजनों के अनुसार रामू के सिर और आंख के पास चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे. इसी आधार पर परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सोनो थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का मुआयना किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर
पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.हत्या या हादसा, जांच के बाद होगा खुलासा
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोग भी हत्या की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










