ePaper

मंदर व पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated at : 29 Sep 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
मंदर व पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों के पट खुल गए

विज्ञापन

झाझा. शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों के पट खुल गए.पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहर स्थित श्रीश्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन क्लब के पास सार्वजनिक दुर्गा पूजा ,रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट, नागी डैम के अलावा सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में भी पूजा समितियों ने आकर्षक पंडाल बनबाए हैं. जहां पर खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इन पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई. इस दौरान दुर्गा पाठ और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. सुबह से ही श्रद्धालु अपने -अपने तरीके से उपस्थित होकर मां दुर्गा के दर्शन किए व पूजा पाठ किया. इस दौरान प्रत्येक पंडालों से लगातार सरकार द्वारा गाइडलाइन को पालन करने को लेकर अनाउंस भी किया जा रहा था. ताकि पूजा करने को आए श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े. पूजा को समुचित व्यवस्था ढंग से संचालित करने को लेकर एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा कई लोग लगातार गश्ती करते देखे गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन