तीन लेयर सुरक्षा में घिरा था कार्यक्रम स्थल, 800 से अधिक जवान तैनात

समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के लछुआड़ पहुंचे नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.
जमुई. समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के लछुआड़ पहुंचे नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सीएम के आगमन को लेकर लछुआड़ क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया था, जहां जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकस रहीं. सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद मुंगेर रेंज के डीआईजी और जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने संभाल रखी थी. उनके नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते नजर आये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में राज्य मुख्यालय से करीब 70 पैरा कमांडो के साथ-साथ स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवान भी तैनात किए गये थे. पूरे कार्यक्रम स्थल को तीन लेयर की सुरक्षा घेरा में बांटा गया था. जिसमें करीब एक हजार से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों की ड्यूटी लगायी गयी थी. कार्यक्रम स्थल से लगभग दो किलोमीटर पहले से ही जगह-जगह बैरिकेडिंग और ड्रॉपगेट लगाकर वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही थी. वीआइपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों एवं एनडीए कार्यकर्ताओं के वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




