सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

जिले के अंतर्गत संचालित प्रमाणीकृत स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण शनिवार को सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने किया.
जमुई. जिले के अंतर्गत संचालित प्रमाणीकृत स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण शनिवार को सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने किया. यह मूल्यांकन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत किया गया है. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने उपकेंद्र पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध जांच की समीक्षा की तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन कराने हेतु आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देश दिये. साथ ही साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया. उन्होंने उपकेंद्र के बाहर की स्वच्छता व्यवस्था, बाउंड्री वॉल और हर्बल गार्डन विकसित करने पर ध्यान देने की आवश्यकता बतायी. उन्होंने कहा कि नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र सह आवास ज्यादा उपयोगी साबित हो रहे हैं, क्योंकि इनके खुलने में समय की समस्या नहीं होती. इससे आमजन को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल पाता है. मौके पर उन्होंने कई अन्य जरूरी निर्देश भी दिए, ताकि मूल्यांकन के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे. निरीक्षण के समय जिला योजना समन्वयक रश्मि भारती और स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएंगी और उपकेंद्र को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




