शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2024 9:14 PM
छठे परमानंद सिंह मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप लखीसराय में विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल अलीगंज के शुभम कुमार तथा राजवीर कुमार ने इस प्रतियोगिता में 10वें और 12वें स्थान हासिल किये हैं.
अलीगंज. छठे परमानंद सिंह मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप लखीसराय में विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल अलीगंज के शुभम कुमार तथा राजवीर कुमार ने इस प्रतियोगिता में 10वें और 12वें स्थान हासिल किये हैं. लखीसराय में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया था. विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य अभय मोहित ने बताया कि लखीसराय शतरंज संघ के तत्वावधान में छठे परमानंद सिंह स्मृति राज्यस्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आवासीय रामकृष्ण विद्यालय लखीसराय में की गयी थी. बच्चों को पुरस्कार ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर विदा किया गया. विवेकानंद विद्यापीठ कॉन्सेप्ट स्कूल के निदेशक कृष्णानंद प्रसाद, प्राचार्य अभय मोहित, उप निदेशक राहुल कुमार, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार चौधरी, सदानंद कुमार, कामदेव कुमार, संगीता कुमारी, रितिका कुमारी, मधुरिमा कुमारी, बबली कुमारी, सोनम कुमारी, पूनम कुमारी सहित अन्य लोगों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










