ePaper

छप्परघुट्टो सीनियर ने जीता मड़ैया बथान फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Updated at : 15 Sep 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
छप्परघुट्टो सीनियर ने जीता मड़ैया बथान फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

प्रखंड क्षेत्र के चिनबेरिया पंचायत अंतर्गत मड़ैया बथान में रविवार को एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर . प्रखंड क्षेत्र के चिनबेरिया पंचायत अंतर्गत मड़ैया बथान में रविवार को एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. अशोक स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक दामोदर रावत ने फीता काटकर किया. टूर्नामेंट में बिहार व झारखंड की कुल आठ टीमों ने भाग लिया. पहला मुकाबला छप्परघुट्टो सीनियर टीम बनाम हरवेखाल टीम के खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिसमें छप्परघुट्टो सीनियर ने 2-0 से जीत दर्ज की. दूसरे मैच में लेंगड़ी टीम ने कुसहा टीम को 3-0 से हराया. तीसरे मुकाबले में बघमरवा टीम ने गिरिडीह टीम को 2-0 से हराया, जबकि चौथे मैच में छप्परघुट्टो जूनियर ने होस्टल टीम को 3-0 से पराजित किया. सेमीफाइनल में छप्परघुट्टो सीनियर ने लेंगड़ी टीम को 3-0 और छप्परघुट्टो जूनियर ने बघमरवा टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला एक ही गांव की दो टीमों छप्परघुट्टो सीनियर और जूनियर के बीच खेला गया. इसमें सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर टीम को 4-0 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने विजेता शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया. अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आज के युवा खेल को करियर के रूप में अपना सकते हैं. राज्य सरकार द्वारा हर पंचायत में खेल मैदान और खेल पीठ की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकें. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव रावत, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललन दास, प्रखंड जदयू अध्यक्ष करुणा देवी, जदयू नेता शैलेंद्र रावत, संजय सिंह, भावेश रावत, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव मंडल, विभूत मंडल समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन