चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव : सभी नामांकन वैध, 25 को होगा मतदान

जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के आगामी सत्र 2025-27 के मतदान को लेकर गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी.
जमुई . जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के आगामी सत्र 2025-27 के मतदान को लेकर गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी. नामांकन प्रभारी सुजीत कुमार विश्वकर्मा, मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केसरी ने बताया कि जांचोपरांत सभी नामांकन वैध पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि अलग-अलग पद को लेकर कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. जिसमें अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार वर्णवाल और राजेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर निशि वर्मा, मनीष कुमार उर्फ घंटी साह और अवधेश कुमार, सचिव पद पर नितेश कुमार केसरी और पूजा कुमार, सह सचिव पद पर राहुल केसरी, सोहित कुमार सिंह और रंजन कुमार उर्फ बंटी साह मैदान में हैं. जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. चुनाव अधिकारी ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को महावीर वाटिका, बोधवन तालाब परिसर में सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया की जायेगी. इसके उपरांत मतगणना और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा कर प्रमाणपत्र दिया जायेगा. मौके पर सहायक चुनाव पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह, अंकित कुमार, सदस्यता प्रभारी सतीश वर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




