दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

झाझा. दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पिता ने पुलिस को बताया कि बीते मंगलवार की देर रात गांव के एक विवाहित व्यक्ति ने मेरी दिव्यांग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुत्री के चिल्लाने पर उसकी बहन जब उसे बचाने आयी तभी उसने पिस्तौल का भय दिखाते हुए कहा कि अगर हल्ला करेगी तो दोनों को जान से मार देंगे. इसके बाद वह फरार हो गया. इसे लेकर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर रही है. इसमें संलिप्त आरोपी को जल्द गिरफ्तारी कर लिया जायेगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन