केनरा बैंक ने लगाया वित्तीय समावेशन शिविर

प्रखंड क्षेत्र के हथिया केनरा बैंक परिसर में सोमवार को वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के हथिया केनरा बैंक परिसर में सोमवार को वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के जीएम अमिताभ चटर्जी, सहायक जनरल मैनेजर मणिकनंदन सी तथा क्षेत्रीय प्रबंधक भागलपुर पंकज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी बैंक के अधिकारियों द्वारा विस्तार पूर्वक दिया गया. साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय, केवाईसी अपडेट की आवश्यकता, लेनदेन की सुरक्षा व बैंक पासबुक में जुड़े नॉमिनी दर्ज करने की प्रक्रिया में विशेष तौर पर बतायी गयी. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जीएम श्री चटर्जी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग पर हमसबों को ध्यान देना है. इससे न सिर्फ हमलोगों को सुविधा होगी, बल्कि व्यावहारिक तौर पर अन्य ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी. उन्होंने बैंक ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि बैंक से संबंधित जितने भी कार्य हो, वह सीधे बैंक के लोगों से जुड़कर करें. ऑनलाइन से बैंक के नाम पर किसी तरह का फोन आता हो तो उसका एंटरटेन ना करें. इससे धोखाधड़ी की संभावना बनती है. मौके पर शाखा प्रबंधक कुमार गुलाल, राजीव रंजन, निरंजन कुमार, विकास कुमार समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




