महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का किया आह्वान

प्रखंड की कटौना पंचायत स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन टीम (जीपीपीएफटी) की मासिक बैठक की गयी.
बरहट . प्रखंड की कटौना पंचायत स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर ग्राम पंचायत प्लानिंग एंड फैसिलिटेशन टीम (जीपीपीएफटी) की मासिक बैठक की गयी. बैठक में स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त ग्राम और फाइलेरिया उन्मूलन जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान इफेक्ट होप कनाडा लेप्रा (यूके) के स्टेट कंसल्टेंट मनीष सट और मेरी ऐलन, पिरामल फाउंडेशन जमुई के प्रोग्राम लीड रजनीश और गांधी कैलो अभिषेक समेत कई प्रतिनिधि शामिल हुए. पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने हाल ही में चलाये गये ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के बारे में बताया और महिलाओं को नियमित जांच व स्वास्थ्य जागरूकता की सलाह दी.
प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर रीजेनेरेटिव संस्था की प्रस्तुति
बैठक में रीजेनेरेटिव संस्था के सदस्यों ने प्लास्टिक के कारण हो रहे पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने का आह्वान किया.फाइलेरिया से प्रभावित लोगों ने साझा किया अनुभव
बैठक में फाइलेरिया से प्रभावित कई महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए, जो स्वयं सहायता समूह कटौना से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे रोकथाम कार्यक्रमों से उन्हें काफी लाभ हुआ है और अब उनका यूडीआईडी कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है.
फाइलेरिया उन्मूलन पर पिरामल फाउंडेशन की प्रस्तुति
पिरामल फाउंडेशन की टीम ने फाइलेरिया रोग प्रबंधन ( एमएमडीपी) और इसके उन्मूलन को लेकर विस्तार से जानकारी दी. ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नियमित दवा सेवन और साफ-सफाई पर जोर दिया गया. बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी और पंचायत सदस्य उपस्थित रहे. आयोजन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




