ePaper

डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, भाई-बहन घायल

Updated at : 22 Apr 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, भाई-बहन घायल

सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव का मामला

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में रविवार देर रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद व मारपीट में भाई-बहन घायल हो गये. परिजनों ने दोनों घायल को सदर अस्पताल लाया. अमरथ गांव निवासी अशोक चौधरी की पुत्री उर्मिला कुमारी, पुत्र बबलू कुमार घायल हैं. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात पड़ोसी के घर शादी हो रही थी और देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था. बबलू ने डीजे का आवाज कम करने को कहा तभी लक्ष्मण चौधरी, रोहित कुमार, सुदामा कुमार समेत अन्य लोग आक्रोशित हो गये और लाठी-डंडे से मारपीट कर दी. मारपीट के क्रम में बबलू की बहन उसे बचाने गयी तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया. घायल ने घटना की लिखित जानकारी सदर थाने को दी. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मारपीट में भाई-बहन के घायल होने की बात सामने आयी है. पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन