शांतिपूर्ण संपन्न हुई बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, 1786 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :13 Sep 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन

बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई.
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, कदाचार मुक्त आयोजन पर जताई संतुष्टि
जमुई. बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर सभी केंद्र को मिलाकर कुल चार हजार 956 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गयी थी. इसमें से तीन हजार 170 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि एक हजार 786 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थी की जांच-पड़ताल की गयी, इसके उपरांत ही केंद्र में प्रवेश कराया गया. डीपीआरओ भानु प्रकाश ने बताया कि परीक्षा को लेकर डीएम नवीन कुमार, एसपी विश्वजीत दयाल भी सक्रिय रहे. दोनों अधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. सबसे पहले अधिकारी केकेएम कॉलेज केंद्र का जायजा लिया, इसके बाद मध्य विद्यालय खैरमा, कृत्यानंद उच्च विद्यालय मलयपुर सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा ली गयी. सभी परीक्षा केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया था. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये थे, मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. निरीक्षण के दौरान गोपनीय प्रभारी सह पंचायत राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, स्थापना पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा सहित कई प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










